फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में पांच घायल, एक रेफर

Sat, 11 Feb 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : symbolic
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायल ने हेल्मेट नहीं लगाया था। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत पसियापारा गांव निवासी जगराम (70) पुत्र घिर्राऊ शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयगांव निवासिनी माधुरी (23) पुत्री रामकिशन शुक्रवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घूरनपुर गांव निवासी चुन्नू (36) पुत्र रामचेत शुक्रवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चुन्नू ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। उधर, थाना क्षेत्र जहागीरगंज के नसीरपुर छितौना निवासी राजेंद्र पुत्र कुंज बिहारी घर से जहांगीरगंज बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन


सुजावलपुर के निकट सामने से से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर  मार दी। इससे वह घायल हो गया। सूचना पर घटना स्थल पर जा रहे डायल 100 से जुड़े वाहन ने जहागीरगंज से घर जा रहे विशुनपुर निवासी जनशेर सिंह (60) को टक्कर मार दी। इससे वह भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। दोनों को सीएचसी जहांगीरगंज भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें