फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक की हालत नाजुक देख केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अहिरौली थाना अंतर्गत अहिरौली निवासी राकेश कुमार (45) शनिवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह पवित्र शिवबाबा के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रही पिकअप ने उसे चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटेहरी निवासी राहुल कुमार (32) शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
बसखारी थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी संदीप (36) बीती देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी इमरान (36) शनिवार को सुबह बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रगडग़ंज निवासी अनुराग (32) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें