फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में वृद्ध समेत पांच घायल, एक रेफर

Sat, 28 Jan 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : symbolic
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र बेवाना अंतर्गत रामपुर सकरवारी गांव निवासी राधेश्याम (65) पुत्र गंगाराम शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रगड़गंज बाजार निवासी जयकरन (40) पुत्र रामजी शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


उधर, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरमुहानी गांव निवासी वीरबहादुर (32) पुत्र नंदलाल शनिवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इनके अलावा अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मीठेपुर गांव निवासी राजीव (28) शुक्रवार देर शाम बाइक से अलीगंज से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अशरफपुर मजगवां निवासी सनी (16) पुत्र गंगासहाय को शनिवार दोपहर बाइक से नगपुर जाते समय रामगढ़ रोड पर पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी नगपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें