विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दोस्तपुर निवासी रामकिशन (42) पुत्र कृष्णानंद बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत टांडा निवासी मजीद (24) पुत्र मुमताज मंगलवार देर शाम अकबरपुर से बाइक से घर जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर निवासी आलम (27) पुत्र सरदार अहमद बुधवार सुबह बाइक से कटेहरी जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत गानेपुर निवासी राहुल (19) पुत्र ओमप्रकाश मंगलवार शाम बाइक से महरुआ से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत डड़वा गांव निवासी महताब खान (19) पुत्र मोहम्मद कैफ बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय कटेहरी के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।