फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में पांच घायल, एक गंभीर

Sun, 20 Nov 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत मीरानपुर मोहल्ला निवासी जगजीवन (65) रविवार सुबह पिकअप की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मखदूमपुर निवासी फैजुर्रहमान (30) शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र के दुल्लापुर निवासी ज्ञानदीप (25) रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय पिकअप की टक्कर से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रगड़गंज निवासी रामचरण (35) रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत अफजलपुर निवासिनी कुसुम (32)  रविवार सुबह गांव के निकट सबाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें