फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल

Sun, 11 Oct 2015 10:19 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार टांडा थाना क्षेत्र के पकड़ी भोजपुर निवासी विनोद (18) पुत्र वंशल शनिवार शाम मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया। वह साइकिल से कहीं जाने के निकला था। गांव के निकट ही सड़क पर एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना क्षेत्र के भवनपुर निवासी वित्तन (27) पत्नी नीलेश सड़क पार करते समय गांव के निकट बाइक की चपेट में आने से घायल हो गई। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अकबरपुर थाना क्षेत्र के ही कोटवा निवासी मनोज (25) पुत्र रामअर्ज रविवार सुबह हवाईपट्टी के निकट साइकिल से अकबरपुर की तरफ आ रहा था। रास्ते में पीछे से आए एक चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


इसी तरह इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अमेदा गांव निवासी अंकित (60) पुत्र श्यामलाल गांव के निकट बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया।  मालीपुर थाना क्षेत्र निवासी रणजीत (26) पुत्र बखेड़ू रविवार को एक सवारी वाहन से खजुरी क्रासिंग के निकट गिरकर घायल हो गया। उसे गंभीर चोटें आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें