फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में वृद्ध समेत पांच घायल, एक रेफर

Thu, 08 Dec 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत शहजादपुर निवासी मोहम्मद इसलाम (71) पुत्र शमशाद गुरुवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत तेजापुर गांव निवासी कुंजबिहारी (28) पुत्र शिवकुमार बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती  कराया गया।

वहीं, राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इतरौरा गांव निवासी अनिरुद्ध (14) पुत्र सुभाष गुरुवार सुबह साइकिल से राजेसुल्तानपुर जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतउवापुर गांव निवासिनी विमला (22) पत्नी रजनीश गुरुवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से  घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इनके अलावा इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर गांव निवासिनी कंचन (32) पत्नी गोविंद बुधवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें