फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी के विवाद में चली लाठियां, पांच जख्मी

Tue, 03 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
का्रइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेवाना थाना के छतरापार गांव में सोमवार देर शाम नाली विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने की तहरीर दी। गांव निवासी रामदयाल व सियाराम के परिवार के बीच लंबे समय से नाली विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन


इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। मामला थाने तक भी पहुंचा, लेकिन कोई स्थाई निराकरण नहीं हो सका। नतीजा, सोमवार देर शाम एक बार फिर से दोनों पक्ष भिड़ गए। कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। इससे गांव में अफरातफरी मच गई।

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया, लेकिन तब तक एक पक्ष के रामउजागिर (35) पुत्र रामदयाल, गेना देवी (68) पत्नी रामदयाल व प्रदीप (26) पुत्र रामदयाल और दूसरे पक्ष के सियाराम व एक अन्य घायल हो गए। बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें