फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से पांच लोगों की हालत गंभीर

Wed, 06 Jul 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सर्पदंश - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले में सर्पदंश की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते 24 घंटे के भीतर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल पांच लोग की हालत सर्पदंश से गंभीर हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।बारिश का दौर शुरू होने के साथ ही जिले में सर्पदंश की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन


प्रतिदिन जिला अस्पताल में चार से पांच मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी जिला अस्पताल में कुल पांच लोग भर्ती हुए।  इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केदारनगर निवासी राहुल (18) पुत्र राममूरत को बुधवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। घर जाकर उसने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी।

इतने में उसे चक्कर आने लगा तो परिवारीजन घबड़ा गए। वे फौरन निजी वाहन की व्यवस्था कर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी राजा (10) पुत्र रामनयन मंगलवार देररात बिस्तर पर सोने जा रहा था। अचानक उसे सांप ने डस लिया।
विज्ञापन


रात में ही परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर निवासी सेवक (32) पुत्र जयशंकर को बुधवार सुबह घर की सफाई करते समय सांप ने डस लिया।

वहीं, आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासिनी रेखा (40) पत्नी नन्हेलाल व इसी थाना क्षेत्र के बटेलीपुर निवासी जितेंद्र पुत्र रामठौर को भी सांप ने डस लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर्पदंश के शिकार सभी पीड़ितों की हालत सामान्य बतायी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें