फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोग हुए सर्पदंश के शिकार, एक गंभीर

Sun, 11 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सर्पदंश - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत लोरपुर गांव निवासी गुलाम (19) पुत्र मुबारक शनिवार देर शाम खेत की तरफ जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेलनगर निवासिनी केसरादेवी (35) पत्नी सुरेश को रविवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। परिवारीजनों उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नूरानीपुर गांव निवासी कमलेश (32) पुत्र गुड्डू रविवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया।

उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत दरवन निवासिनी एकता (20) पुत्री रामजीत को भी रविवार सुबह घर की साफ-सफाई के दौरान सांप ने डस लिया।
विज्ञापन


उसे सीएचसी कटेहरी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गिरंट गांव निवासी राजितराम की 10 वर्षीय पुत्री प्रिया को शनिवार देर शाम घर के बाहर खेलने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें