फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोग हुए सर्पदंश के शिकार, अस्पताल में भर्ती

Fri, 05 Aug 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सांप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।थाना क्षेत्र भीटी अंतर्गत बनगांव निवासिनी लक्ष्मी (17) को शुक्रवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे सीएचसी भीटी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


वहीं, अलीगंज थाना अंतर्गत अखनापुर गांव निवासिनी मालती (16) पुत्री सुंदरप्रसाद शुक्रवार सुबह घर की साफ-सफाई करते समय सर्पदंश का शिकार हो गई। उसे पहले सीएचसी टांडा, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, अहिरौली थाना अंतर्गत साकिबपुर गांव निवासिनी सोनी (29)  पत्नी जयगोविंद को शुक्रवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया जब वह खेत की तरफ जा रही थी। परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सम्मनपुर थाना अंतर्गत सिकरोहर गांव निवासिनी सीमा (22) पुत्री रामबहाल को गुरुवार देर शाम घर के बाहर सांप ने डस लिया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत मदारपुर गांव निवासिनी नीलम (20) पत्नी अरुण को शुक्रवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया जब वह घर की साफ-सफाई कर रही थी। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें