फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से 5 लोगों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Thu, 06 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सर्पदंश - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत उसरहवा मोहल्ला निवासी दिलीप (30) पुत्र श्रीराम गुरुवार सुबह उस समय सर्पदंश का शिकार हो गया, जब वह घर के पीछे खेत में काम कर रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहीं, महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत महरुआ निवासिनी पिंकी (42) पत्नी रामनयन को गुरुवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र के दरबपुर गांव निवासी विवेक (16) पुत्र रामविलास को बुधवार देर शाम खेत से घर लौटने के दौरान सांप ने डस लिया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेनुआ गांव निवासिनी विमला (25) पत्नी दिलीप गुरुवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। उसे पहले सीएचसी जलालपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रम्मनपुर गांव निवासी रामलौट (47) पुत्र रामपियारे गुरुवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें