फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार के पांच और मरीज भर्ती, दो गंभीर

Sun, 13 Nov 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच लोग तेज बुखार की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत मालीपुर निवासी बसंत कुमार (16) पुत्र रामदयाल को शनिवार सुबह तेज बुखार चढ़ गया। परिवारीजनों ने उसे जिला  अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहीं इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवां गांव निवासिनी भुलना देवी (60) पत्नी जीवधन शनिवार देर शाम तेज बुखार की चपेट में आ गई। परिवारीजनों ने रविवार सुबह उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गदायां गांव निवासी एहसान (18) पुत्र फैजुल को तेज बुखार चढ़ने पर परिवारीजनों ने रविवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं, बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत बेवाना गांव निवासिनी दीक्षा (16) पुत्री बलवंत को शुक्रवार देर शाम तेज बुखार चढ़ गया। रविवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इनके अलावा सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरोहर गांव निवासी रामसहाय (50) पुत्र धर्मराज को तेज बुखार चढ़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें