फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार के पांच मरीज भर्ती

Sun, 09 Oct 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
hospital - फोटो : demo pic
विज्ञापन
तेज बुखार से पीड़ित एक मासूम समेत पांच लोग रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घुरऊपुर गांव निवासी नितिन (35) पुत्र दिनेश तेज बुखार से पीड़ित हो गया। उसे रविवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत सम्मनपुर निवासिनी सुनीता (35) पत्नी रमेश को शनिवार दोपहर तेज बुखार चढ़ गया।
विज्ञापन


स्थानी यस्तर पर इलाज के बाद रविवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेय पैकोली गांव निवासिनी शहजहां बेगम (45) पत्नी मोहम्मद यूसुफ शनिवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आ गई।

परिवारीजनों ने उसे सीएचसी कटेहरी में भर्ती कराया, यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर गांव निवासी सेवाराम की चार वर्षीय पुत्री महिमा को शनिवार देर शाम तेज बुखार चढ़ने पर परिवारीजनों ने रविवार भोर में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


उधर, अलीगंज थाना थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज बाजार निवासिनी रईसा खातून (35) पत्नी सुजान को तेज बुखार की चपेट में आने के बाद परिवारीजनों ने उसे रविवार भोर में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें