अंबेडकरनगर। जिले में लगातार बढ़ते डायरिया के प्रकोप के बीच पांच नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत अन्नावां निवासी गुलाबचंद्र (45) पुत्र राजाराम को घर वालों ने सोमवार सुबह उल्टी दस्त के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
वह रविवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गया था। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शांति देवी (38) पत्नी लालचंद्र को घर वालों ने रविवार देर शाम डायरिया की चपेट में आने के बाद रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत करमुलहा निवासी मिथिलेश (38) पत्नी जयशंकर, सम्मनपुर थाना अन्तर्गत कुर्की बाजार निवासी पिंटू (32) पुत्र रामचरन व भीटी थाना अन्तर्गत भीटी निवासी बाबूलाल (65) पुत्र रामबरन को घर वालों ने डायरिया की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। (संवाद)