फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया के पांच नए मरीज भर्ती, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में डायरिया का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बीते 24 घंटे में डायरिया से पीड़ित पांच नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अहिरौली थाना अन्तर्गत खेमापुर निवासी शीला देवी (55) पत्नी रामआसरे सोमवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

स्थानीय इलाज के बाद भी जब उसकी तबियत में सुधार नहीं हुआ, तो मंगलवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। टांडा कोतवाली अन्तर्गत सुलेमपुर निवासी अमन (25) पुत्र चंद्रभान को घरवालों ने मंगलवार सुबह उल्टी दस्त के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
वह सोमवार देर रात डायरिया की चपेट में आ गया था। सम्मनपुर थाना अन्तर्गत पलई कल्याणपुर गांव निवासी गिरधारी (32) पुत्र लालचंद्र सोमवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गया। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत ककरडिल्ला गांव निवासी रूपमणि (38) पत्नी राजेश मंगलवार भोर में डायरिया से पीड़ित हो गई। अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत शहजादपुर निवासी मंगरू (65) पुत्र बिहारीलाल सोमवार देर रात डायरिया की चपेट में आ गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें