फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच नए डायरिया पीड़ित अस्पताल में भर्ती

Fri, 11 Sep 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक टांडा थाना क्षेत्र के हयातगंज मोहल्ला निवासिनी रूपा (30) पत्नी राजेंद्र शुक्रवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गई। लगातार बिगड़ती तबियत के बीच उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


अकबरपुर थाना क्षेत्र कटरिया निवासिनी संदीपा (19) पुत्री रामसिंह को शुक्रवार सुबह उल्टी दस्त शुरू हो गई। परिवारीजनों ने पहले घरेलू इलाज किया, लेकिन सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टांडा थाना क्षेत्र के डुहिया गांव निवासी रामनरेश (28) पुत्र विष्णुदत्त शुक्रवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गया।

परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी थाना क्षेत्र के सुलेमपुर गांव निवासिनी ओमप्रकाश (44) पुत्र गोविंद गुरुवार देर रात डायरिया की चपेट में आ गया। परिवारीजनों के घरेलू इलाज के बाद भी जब सुधार नहीं हुआ तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


अहिरौली क्षेत्र के कटेहरी बाजार निवासी दिनेश (40) पुत्र पुरुषोत्तम शुक्रवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गया, उसे परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें