अंबेडकरनगर। जिले में मंगलवार को डेंगू के पांच नए मरीज सामने आए। इससे जिले में डेंगू से प्रभावितों की संख्या बढ़कर 207 हो गई है। इस बीच संचारी रोगों के फैलने पर अंकुश लगाने के लिए जिले में सफाई अभियान तेज करने के साथ ही कीटनाशक दवाओं व एंटीलार्वा के छिड़काव का कार्य भी तेज कर दिया गया है।
जिले में डेंगू प्रभावितों की संख्या कम नहीं हो रही है। मंगलवार को जांच में डेंगू से प्रभावित पांच व्यक्ति सामने आए। इससे प्रभावितों की संख्या बढ़कर 207 हो गई है। इसमें सबसे अधिक टांडा में 125 पॉजिटिव मरीज हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए राहत की खबर यह है कि मलेरिया के नए रोगी सामने नहीं आ रहे है। उधर, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि संचारी रोगों पर अंकुश पाने के लिए सफाई अभियान तेज हो गया है। इसके अलावा कीटनाशक दवाओं के साथ एंटीलार्वा का छिड़काव भी जगह-जगह किया जा रहा है।