फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चलती बाइक से गिरी पांच माह की गर्भवती, मौत

विज्ञापन
आशा देवी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सद्दरपुर। बसखारी क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह बेटी को दवा दिलाने जा रही पांच माह की गर्भवती महिला की बाइक से गिरने के बाद मौत हो गई। हादसे में गर्भस्थ की भी जान चली गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा महिला को चक्कर आने की वजह से हुआ है।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अखईरूस्तमपुर निवासी आशा देवी (36) सुबह करीब सात बजे अपने मामा रामजीत पाल के साथ बाइक से बेटी शिवानी को दवा दिलाने आलापुर स्थित होम्योपैथिक क्लीनिक जा रही थीं। बसखारी क्षेत्र में हाईवे पर मसड़ा बाजार पार करते समय अचानक उन्हें चक्कर आया और वह बाइक से सड़क पर गिर गईं। सिर में गंभीर चोट लगने से नाक और कान से खून बहने लगा।
रामजीत पाल ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बसखारी के निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर रेफर कर दिया। वहां सुबह करीब 10:30 बजे उपचार के दौरान आशा ने दम तोड़ दिया। आशा पांच माह की गर्भवती थीं।
विज्ञापन

आशा की चार बेटियां शिवांगी (17), शिवानी (15), शिवाली (12) और आंशी (8) हैं। हादसे के बाद चारों बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया। पति रामसुरेश जयपुर में निजी कंपनी में काम करते हैं। पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गए। बहू की मौत से सास अमृता देवी और ससुर रामनवल पाल भी सदमे में हैं।
आशा का मायका आलापुर क्षेत्र के लाडलापुर में है। घटना की सूचना मिलते ही मायके और ससुराल पक्ष के लोग पहुंचे। गांव में मातम पसरा है। इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि चक्कर आने के बाद बाइक से गिरने से महिला की मौत की सूचना मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
सड़क हादसे में घायल युवक ने 18 दिन बाद दम तोड़ा
सद्दरपुर। जहांगीरगंज क्षेत्र में 18 दिन पहले सड़क हादसे में घायल सैलून संचालक चंद्रभान शर्मा (48) की बुधवार देर शाम आजमगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह परिवार की कमाई का एकमात्र सहारा थे। धर्मपुर करमैतेपुर निवासी चंद्रभान जहांगीरगंज बाजार में सैलून चलाते थे। 16 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे सैलून बंद कर बाइक से घर लौटते समय मामपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। चंद्रभान की बड़ी बेटी प्रीति का विवाह हो चुका है, जबकि अंतिमा 12वीं और दीपाली कक्षा छह में पढ़ती हैं। उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें