फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल, दो गंभीर

Sun, 21 May 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना। - फोटो : symbolic
विज्ञापन
चौबीस घंटे के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र बेवाना अंतर्गत रामपुर सकरवारी गांव निवासी जयप्रकाश (28) पुत्र रामचरन शनिवार देर शाम गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


वह बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हई है। इसी थाना अंतर्गत समसपुर गांव निवासी देवेंद्र (27) पुत्र रामदुलार को गांव के निकट जीप ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। वह बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं, महरुआ थाना क्षेत्र के हरिनाथपुर गांव निवासी रामलौट (50) पुत्र रामअवध रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन


उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, बेवाना थाना अंतर्गत इसरार (38) पुत्र फराज खान को रविवार सुबह अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे के निकट उस समय ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मारकर घायल कर दिया, जब वह बाइक से घर से कटेहरी जा रहा था।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हंसवर थाना अन्तर्गत धौरहरा गांव निवासी देवेंद्र 22 पुत्र राजाराम शनिवार देर शाम उस समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह बाइक द्वारा टांडा से घर जा रहा था। उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें