अंबेडकरनगर। सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के पवई निवासी राजेश कुमार (35) शनिवार को बाइक से बसखारी जा रहा था। बाजार के निकट डीसीएम ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं। सीएचसी बसखारी में प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अरिया निवासी लाजवंती (45) शनिवार को घर के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। इसी कोतवाली क्षेत्र के शहजहांपुर निवासी अनिरुद्ध कुमार (25) शनिवार को बाइक से कटेहरी जाते समय पवित्र शिवबाबा के निकट किसी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
वहीं, अलीगंज थाना क्षेत्र के सूरापुर निवासी सुुरेश कुमार (36) शुक्रवार को बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उधर, मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर निवासी अजय कुमार (55) शनिवार को बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट किसी बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।