फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर हो वेतन विसंगति, भरे जाएं रिक्त पद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रिक्त पदों पर तैनाती, वेतन विसंगति दूर करने, बकाया भुगतान किए जाने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के तत्वावधान में तकनीकी सहायकों ने कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से समस्याओं को लेकर आवाज उठाई जा रही है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र ने कहा कि अरसे से वेतन विसंगति दूर किए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसा तब है, जब तकनीकी सहायक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच हजार पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। इन पर तैनाती की मांग को लेकर जिम्मेदार गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। इससे किसानों के लिए संचालित योजनाओं का समुचित लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है।
अशोक कुमार सिंह, नरेशमणि पांडेय, डॉ. जयप्रताप सिंह, विनोद, शिवकुमार वर्मा, नीरज कुमार गुप्ता, दुर्गेश प्रजापति, राजीव द्विवेदी, दुर्गविजय विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिस प्रकार से लेखपाल कार्य कर रहे हैं, उसी प्रकार से तकनीकी सहायक भी। इसके बावजूद लेखपालों के समान प्रोत्साहन राशि नहीं दी जा रही है। कर्मचारियों को पदोन्नत कर खंड विकास अधिकारी का दर्जा दिए जाने की मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें