फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में पांच घायल, एक गंभीर

Mon, 07 Nov 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत कालेपुर महुवल निवासी रहमत अली (25) रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज गांव निवासिनी नूरा खातून (32) सोमवार सुबह घर के निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहीं, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भानूपुर गांव निवासी सुभाष (26)  सोमवार सुबह बाइक से इब्राहिमपुर जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

उधर, सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरी गांव निवासी आकाश (18) व अदालत यादव (62) एक ही बाइक से सोमवार सुबह जलालपुर जाते समय बाजार के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को पहले सीएचसी जलालपुर ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अदालत यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें