विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत कालेपुर महुवल निवासी रहमत अली (25) रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज गांव निवासिनी नूरा खातून (32) सोमवार सुबह घर के निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भानूपुर गांव निवासी सुभाष (26) सोमवार सुबह बाइक से इब्राहिमपुर जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
उधर, सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरी गांव निवासी आकाश (18) व अदालत यादव (62) एक ही बाइक से सोमवार सुबह जलालपुर जाते समय बाजार के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को पहले सीएचसी जलालपुर ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अदालत यादव की हालत गंभीर बनी हुई है।