फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में पांच घायल, दो गंभीर

Sun, 10 Apr 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना का घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जहां दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र बेवाना के कूढ़ा महमदगढ़ निवासी रामलगन (30) पुत्र रामसहाय व कमलेश (29) पुत्र रामनरेेश शनिवार देर शाम वाहन की टक्कर से घायल हो गए।

दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कमलेश की हालत गंभीर बतायी जाती है। वहीं मालीपुर थाना क्षेत्र के धवरुआ निवासी अमृत लाल (55) पुत्र हनुमान प्रसाद शनिवार को बाइक से घर जा रहे थे।

वह गांव के निकट पहुंचे ही थे कि तभी रास्ते में एक ठेले से उनकी बाइक टकरा गई। इससे वह घायल हो गए। इन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी थाना क्षेत्र के बहाऊपुर निवासी मंगल (38) पुत्र गंगाराम रविवार सुबह मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया।
विज्ञापन


उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार भाग निकला। उधर, बेवाना थाना क्षेत्र के बेवाना निवासी पवन कुमार (45) पुत्र जयकरन रविवार को अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल हो गया।

घटना उस समय हुई, जब वह साइकिल से बेवाना बाजार जा रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। बाइक सवार चालकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें