फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में पांच घायल, एक गंभीर

Thu, 24 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र महरुआ अंतर्गत लोकनाथपुर निवासी त्रिभुवन (60) पुत्र बजरंगबली गुरुवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, फैजाबाद जनपद के गोशाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानपुर गांव निवासी मिथिलेश (26) पुत्र रामसुग्रीव व अनिल (18) पुत्र रामयज्ञ एक ही बाइक से गुरुवार सुबह अकबरपुर आते समय अहिरौली के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए।

उन्हें पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकटा गांव निवासी संतोष (24) पुत्र बरखू चौहान बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत महरुआ बाजार निवासी रामजतन (48) पुत्र गंगराम गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें