फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में पांच घायल, एक गंभीर

Thu, 18 Aug 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत चिउंटीपारा गांव निवासी मेराज (35) अपनी पत्नी सायना बानो (30) व तीन वर्षीय पुत्र हशमत के साथ गुरुवार सुबह विश्व प्रसिद्ध दरगाह किछौछा से जियारत कर लौट रहा था।

खपुरा गांव के निकट पिकअप की टक्कर लगने से सायना व हशमत घायल हो गए जबकि मेराज बाल-बाल बच गया। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बसखारी थाना अंतर्गत कटरागढ़ गांव निवासी वीआर दुबे (60) पुत्र शिवशंकर गुरुवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें सीएचसी बसखारी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, सम्मनपुर थाना अंतर्गत अशरफपट्टी गांव निवासी योगेंद्र (13) पुत्र सुनील बुधवार देर शाम साइकिल से बाजार जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत सोनावां गांव निवासी अमित (22) पुत्र रामस्वरूप गुरुवार सुबह बाइक से अहिरौली जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी कटेहरी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें