अंबेडकरनगर। एसटीएफ द्वारा भूमि से जुड़ी धांधली मामले में जेल भेजी गई महिला आरोपी शीला सिंह की जमानत अरजी विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर परविंद कुमार ने खारिज कर दी है। पूर्व विधायक पवन पांडेय समेत कई अन्य आरोपियों को बीते दिनों ही एसटीएफ ने जेल भेजा था। सभी पर अकबरपुर कोतवाली में एक महिला ने केस दर्ज कराया था। सभी आरोपियों पर बाद में गैंगस्टर लगा दिया गया। अब इसी मामले की एक आरोपी अकबरपुर निवासी शीला सिंह ने जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। संवाद