फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आईसीटी से रोचक होगी पढ़ाई पांच दिवसीय प्रशिक्षण खत्म

Mon, 22 Dec 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर(अंबेडकरनगर)। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) रामनगर में परिषदीय शिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सोमवार को हुआ। प्रशिक्षण का अंतिम दिन मुख्य रूप से सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) आधारित शिक्षण पद्धतियों पर केंद्रित रहा। इस दौरान शिक्षकों को तकनीक के माध्यम से कक्षा शिक्षण को अधिक रोचक, प्रभावी और समावेशी बनाने के व्यावहारिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षक राघवेंद्र सिंह और अभिषेक यादव ने स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर, डिजिटल कंटेंट, शैक्षणिक वीडियो, ऑडियो सामग्री और मोबाइल एप के प्रयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आईसीटी का प्रयोग न केवल बच्चों की समझ बढ़ाता है, बल्कि विषय के प्रति उनकी रुचि भी विकसित करता है। यह तकनीक विशेष आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी है, क्योंकि दृश्य और श्रवण डिजिटल सामग्री से उन्हें सीखने में बेहतर सहायता मिलती है।
समापन के अवसर पर शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया और कहा कि इससे भविष्य में शिक्षण की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार आएगा। इस दौरान सरिता वर्मा, अनुपम यादव, प्रियंका मौर्य, खुशबू मिश्रा व पूनम गुप्ता सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें