फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जिले के पांच क्रिकेटरों का मंडलीय टीम में चयन

विज्ञापन
अयोध्या के डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में शुक्रवार को मंडल स
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के पांच युवा क्रिकेटरों ने अपने प्रदर्शन के दम पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। बादल यादव, रितिक, यश त्रिपाठी, अंशुल वर्मा और अनुराज का चयन अयोध्या मंडल की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम में हुआ है। ये खिलाड़ी 23 से 29 अक्तूबर तक आजमगढ़ में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया जिले में आयोजित ट्रायल से शुरू हुई थी। इसमें 98 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयनकर्ताओं ने प्रदर्शन के आधार पर 13 खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल के लिए चुना। इसके बाद शुक्रवार को अयोध्या के डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में हुए ट्रायल में जिले के पांच खिलाड़ियों ने अंतिम सूची में जगह बनाई।
मंडलीय ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कौशल को परखा गया। बल्लेबाजों की तकनीक, फुटवर्क, शॉट चयन और रन बनाने की क्षमता का आकलन किया गया। वहीं, गेंदबाजों की गति, लाइन-लेंथ और सटीकता के साथ स्पिन गेंदबाजी में नियंत्रण व विविधता परखी गई। विकेटकीपिंग कौशल भी चयन का आधार रहा।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रशिक्षक मृत्युंजय सिंह ने चयन को उत्साहजनक उपलब्धि बताते हुए नियमित अभ्यास और तकनीक में सुधार पर जोर दिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने भी खिलाड़ियों के चयन पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि सभी खिलाड़ी अनुशासन और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें