फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मुख्यमंत्री जनता सेवा की पांच बसें शुरू, कम लगेगा किराया

Mon, 29 Dec 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
सोमवार को अकबरपुर रोडवेज बस स्टैंड मुख्यमंत्री जनता बस सेवा को रवाना करने पहले पूजा करते एमएलसी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री जनता सेवा का अकबरपुर डिपो में शुभारंभ सोमवार को कर दिया गया। एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय व कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने हरी झंडी दिखाकर पांच बसों को रवाना किया। इनमें साधारण बसों की तुलना में किराया 20 फीसदी कम रहेगा।
विज्ञापन

एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि जनता सेवा के लिए 21 बसों को चयनित किया गया है और नौ मार्ग निर्धारित किए गए हैं। पहले दिन सिर्फ पांच बसों को हरी झंडी दिखाकर संचालन शुरू किया गया है। एमएलसी ने कहा कि जनता सेवा शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी। यात्रियों का खर्च कम होगा और स्थानीय यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी। यह बसें अकबरपुर-अतरौलिया, अकबरपुर से राजेसुल्तानपुर, अकबरपुर से बंदीपुर, अकबरपुर से दुल्हूपुर, अकबरपुर से कम्हरिया तक चलेंगी। इससे आजमगढ़ सीमा तक के लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर एडीएम ज्योत्सना बंधु, स्टेशन इंचार्ज लक्ष्मी देवी, रजनीकांत त्रिपाठी, श्रीकांत त्रिपाठी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




बाॅक्स-



जनता सेवा के लिए निर्धारित रूट



मार्ग- बसों की संख्या-



- अकबरपुर-अतरौलिया- 03-

-अकबरपुर-कप्तानगंज- 03-

- अकबरपुर-कादीपुर चांदा- 02-

- अकबरपुर-बेलाघाट- 02-

- अकबरपुर-राजेसुल्तापुर- 02-

- अकबरपुर-कटका- 02-

-अकबरपुर-बंदीपुर- 02-



-अकबरपुर-दुलहुपुर- 02-

अकबरपुर-कम्हरिया- 03-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें