फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बूथों पर महिलाएं संभालेंगी चुनाव की कमान

Fri, 29 Mar 2019 10:42 PM IST
रवि प्रकाश Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
विज्ञापन
यहां बनेगा महिला सखी बूथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के पांच बूथों पर लोकसभा चुनाव में मतदान का जिम्मा आधी आबादी पर होगा। इन पांच बूथों पर महिला अधिकारी ही मतदान की सभी प्रक्रिया संपन्न कराएंगी। सभी पांच विधानसभा क्षेत्र के पहले बूथ को सखी बूथ का दर्जा दिया गया है। इन सखी बूथों पर महिलाएं मतदान संपन्न कराएंगी। चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। महिलाओं को अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पहली बार जिले में इस तरह से किसी बूथ को सिर्फ महिला कर्मचारियों के हवाले किया जाएगा। 
विज्ञापन


चुनावों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग लगातार प्रभावी पहल कर रहा है। ज्यादा से ज्यादा महिला मतदाता बूथों पर पहुंचकर मतदान कर सकें, इसके लिए आयोग ने सखी बूथों का गठन करने का निर्देश दे रखा है। जिला प्रशासन ने आयोग के निर्देशों के अनुरूप इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों अकबरपुर, कटेहरी, टांडा, आलापुर व जलालपुर के एक एक बूथ को सखी बूथ के तौर पर तैयार किया जाएगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों के बूथ संख्या-1 को इसके लिए चुना गया है। इसमें अकबरपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय बनगांव डिहवा का पूर्वी कक्ष, कटेहरी में प्राथमिक विद्यालय सेवागंज का पूर्वी कक्ष, टांडा में प्राथमिक विद्यालय महरीपुर का उत्तरी कक्ष, जलालपुर में प्राथमिक विद्यालय सिसारा का पूर्वी कक्ष तथा आलापुर विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय कटोखर के उत्तरी कक्ष में बने बूथ को शामिल किया गया है। 

अपर जिलाधिकारी अमरनाथ रॉय के अनुसार इन सभी पांच बूथों पर पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी महिला अधिकारी निभाएंगी। प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारी की जिम्मेदारी भी महिला कर्मचारियों को दी जा रही है। इन सभी बूथों पर ऐसी महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है, जो अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन बेहतर ढंग से कर सकें। बूथों पर आने वाली महिलाओं को यदि कोई दिक्कत होती है, तो वे उन्हें सकारात्मक मदद देने में सक्षम हों, यह ध्यान रखा जा रहा है। 
विज्ञापन


महिलाओं में जाएगा सकारात्मक संदेश
पांच बूथों को महिला कर्मचारियों के जिम्मे करने के निर्णय का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाएगा। ऐसा इसलिए जिससे महिलाओं में सकारात्मक संदेश जा सके। एडीएम ने कहा कि इस तरह का यह पहला प्रयास है, जिससे महिलाओं को यह अहसास हो सके कि आयोग उनके लिए लगातार प्रयास कर रहा है। आयोग की मंशा के अनुरूप इन बूथों पर सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे, जिससे महिला मतदाताओं को खास अनुभव हो सके। 

पांच बूथों पर मतदान कराएंगी महिला
सखी बूथ योजना के तहत जिले के पांच बूथों पर सभी कर्मचारी महिला रहेंगी। इसकी तैयारी कर ली गई है। यह एक अच्छा कदम है, जिसका निश्चित तौर पर प्रेरणादायक संदेश जाएगा। -सुरेश कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें