फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रेलवे में नौकरी के नाम पर साढ़े पांच लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर कटका थाना क्षेत्र के नूरपुर कला निवासी युवक से साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें से एक आरोपी निजी चिकित्सक भी है।
विज्ञापन

कटका थाना क्षेत्र के नूरपुर कला निवासी पवन कुमार के मुताबिक रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर मुन्नालाल, प्रमोद कुमार निवासी कुसौरा, थाना कटका व संजय मिश्र पता अज्ञात ने मिलकर साढ़े पांच लाख रुपये ले लिए।
बताया कि उसने पहले साढ़े तीन लाख रुपये प्रमोद कुमार के खाते में भेजे। इसके बाद कुसौरा गांव निवासी निजी चिकित्सक मुन्नालाल की ओर से कहा गया कि रेलवे अधिकारी संजय मिश्र को जब तक दो लाख रुपये नहीं मिलेंगे, तब तक वे नियुक्ति पत्र नहीं देंगे।
विज्ञापन

इस पर उसने संजय मिश्र नाम के एक व्यक्ति के खाते में भी दो लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद उसे एक नियुक्ति पत्र दिया गया। वह नियुक्ति पत्र लेकर नॉर्दन रेलवे मुख्यालय दिल्ली पहुंचा तो वहां के कर्मचारियों ने नियुक्ति पत्र को फर्जी बताया। इस पर उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। लौटकर उसने आरोपियों से अपने पैसे मांगे तो वह हीलाहवाली करने लगे।
पीड़ित ने एसपी अजीत कुमार सिन्हा से शिकायत की। एसपी ने सीओ जलालपुर देवेंद्र कुमार को जांच व केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। शुरूआती जांच के बाद अब केस दर्ज हो गया है। थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य ने बताया कि पवन की तहरीर पर मुन्नालाल, प्रमोद कुमार व संजय मिश्र के विरुद्ध धोखाधड़ी आदि का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें