फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पहले जबरदस्ती खून निकाला, फिर मांगे पैसे, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में निजी पैथोलॉजी के कर्मचारियों का दखल फिर बढ़ गया है। मंगलवार को जिला अस्पताल में एक निजी पैथोलॉजी के कर्मचारी ने जांच के लिए जबरन खून निकाल लिया, बाद में पैसे मांगने लगा। इसे लेकर मरीज व तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने अकबरपुर कोतवाली में इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में खून, एक्स-रे, सीटी स्कैन, ऑपरेशन तक सभी कार्यों में निजी पैथाेलॉजी सेंटर के कर्मचारियों का पूरी तरह से दखल रहता है। जांच के लिए जबरदस्ती मरीज का खून लेकर उनसे धन उगाही के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। कुछ मरीजों व तीमारदारों ने हंगामा खड़ा करते हुए जिला अस्पताल प्रशासन पर ही आरोप लगा दिया कि जांच के नाम पर उगाही की जाती है। जब मामले की जांच हुई तो पता चला कि ब्लड का नमूना लेने वाला व्यक्ति निजी पैथाेलॉजी सेंटर का कर्मचारी था।
मालूम हो कि पूर्व में इस प्रकार की घटनाएं जिला अस्पताल में हो चुकी हैं। निजी पैथॉलोजी सेंट का नेटवर्क इतना अधिक मजबूत था कि लगभग सभी जांच संबंधित पैथॉलोजी पर ही होता था। इसे लेकर कई बार मरीजों व तीमारदारों के साथ संबंधित पैथॉलोजी सेंटर के कर्मचारियों से मारपीट भी हुई थी। इसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था।सीएमएस ने इस संबंध में अकबरपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने के साथ डीएम को भी पत्र लिखा था। इस पर परिसर में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। कुछ दिनों तक राहत रही लेकिन अब एक बार फिर से पूर्व जैसी स्थिति ही उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत
मंगलवार को कुछ मरीजों व तीमारदारों ने शिकायत दर्ज कराई थी। ऐसी शिकायतें अक्सर सामने आती रहती हैं। इस संबंध में अकबरपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए अस्पताल में बाहरी लोगों के दखल पर अंकुश लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की गई है। - डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें