फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जनसेवा केंद्र संचालक पर फायरिंग, बाल-बाल बचा

Sat, 01 Jul 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के तिलकटंडा में शनिवार को दो बाइकों से पहुंचे चार लोगों ने जनसेवा केंद्र संचालक को निशाना बनाकर गोली चला दी। इस हमले में केंद्र संचालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

यह घटना अकथरा नरायनपुर निवासी श्रवण निषाद के साथ हुई। श्रवण का तिलकटंडा चौराहे पर जनसेवा केंद्र है। शनिवार को दोपहर बाद दो बाइकों से चार लोग केंद्र पर पहुंचे। उनमें एक व्यक्ति ने श्रवण पर फायर कर दिया। श्रवण के मुताबिक काउंटर के नीचे छुपकर अपनी जान बचाई। गोली कम्प्यूटर को छूते हुए निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचते तब तक आरोपी फरार हो गए। बताया जाता है कि दो दिन पहले आगजनी के मामले में श्रवण ने कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उन्हें लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा गया है। जहांगीरगंज थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि नामजद तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें