बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर क्षेत्र के मुहम्मदपुर मुसलमान गांव निवासी शनि (30) बुधवार रात खाना खाने के बाद कमरे में चला गया था। देर रात परिजनों की नींद खुली तो देखा कि कमरे में शनि फंदे से लटका है। उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।