फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कॉलेज में लगेंगी पटाखों की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। कोतवाली परिसर में बुधवार को दीपावली पर पटाखों की दुकानें लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नरेंद्र देव इंटर कॉलेज परिसर में पटाखों की दुकानें लगेंगी। इसके लिए अब तक 31 आवेदन मिले हैं। दुकानों का आवंटन लॉटरी से किया जाएगा। अस्थायी दुकानें टिन शेड में लगेंगी।
विज्ञापन

एक स्थल पर अधिकतम 50 दुकानें होंगी और उनके बीच तीन मीटर की दूरी अनिवार्य होगी। दुकानों पर अग्निशमन यंत्र, पानी और बालू की व्यवस्था रखनी होगी। नाबालिगों से बिक्री, पटाखों का प्रदर्शन और ज्वलनशील रोशनी के साधनों का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें