फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में 4.87 लाख से होंगे फायर सेफ्टी कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में अग्निशमन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अग्नि सुरक्षा से जुड़े निर्माण कार्यों के लिए 4.87 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से अस्पताल में सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन हजारों मरीज और उनके तीमारदार पहुंचते हैं। आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए मजबूत अग्निशमन व्यवस्था बेहद आवश्यक है। बीते दिनों एक्सरे कक्ष के बाहर शॉर्ट सर्किट से तेज धुआं उठा था। इस घटना से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई थी। हालांकि, उस दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ था। जिले के महिला अस्पताल का एमसीएच विंग भी संवेदनशील इकाइयों में शामिल है। यहां प्रसूताओं और नवजात शिशुओं का उपचार होता है। इन संवेदनशील क्षेत्रों को देखते हुए सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। शासन ने इसी उद्देश्य से व्यय कार्ययोजना को मंजूरी दी है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पीएन यादव ने बताया कि बजट मिलने से अग्निशमन व्यवस्था के आवश्यक कार्य व्यवस्थित ढंग से कराए जाएंगे। इससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें