फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में अलग से तैनात होंगे अग्निशमन अधिकारी

Wed, 04 Dec 2024 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आग से निपटने के लिए व्यवस्था को चाकचौबंद करने के लिए जिला अस्पताल में अग्निशमन अधिकारी की तैनाती होगी। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को पुख्ता किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज झांसी में बीते दिनों हुए बड़े हादसे से सबक लेते हुए शासन ने अब आग से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिला अस्पताल में बीते दिनों ही लगभग दो करोड़ रुपये से आग से बचाव के उपकरणों को बेहतर किए जाने की मंजूरी स्वास्थ्य निदेशालय ने दी थी। शीघ्र ही जिला अस्पताल परिसर में पुराने व जर्जर हो चुके उपकरणों को बदले जाने व नए आधुनिक उपकरण लगाए जाने का काम शुरू हो जाएगा।
इसके साथ ही अग्निशमन उपकरणों के बेहतर संचालन के लिए आठ कर्मचारियों की तैनाती जिला अस्पताल में कराए जाने का प्रस्ताव भी स्वास्थ्य निदेशालय को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही संबंधित फायर कर्मियों की तैनाती भी हो जाएगी। इस बीच व्यवस्था को और भी बेहतर बनाए जाने के लिए अब अग्निशमन अधिकारी की तैनाती जिला अस्पताल में किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बीते दिनों ही स्वास्थ्य निदेशालय ने जिला अस्पताल प्रशासन से अस्पताल भवन की विस्तृत जानकारी हासिल की थी। इसमें भवन की ऊंचाई, कक्षों की संख्या समेत कई अन्य प्रकार की जानकारियां शामिल रहीं। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि स्वास्थ्य निदेशालय को सभी जरूरी जानकारियां उपलब्ध करा दी गई हैं। शीघ्र ही अग्निशमन अधिकारी की भी तैनाती जिला अस्पताल में हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें