फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 मकान राख

Sun, 09 Apr 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
आग से घर जला - फोटो : symbolic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगरा गांव में शनिवार दोपहर हाईटेंशन लाइन में हुई शॉर्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से सात घरों का पूरा सामान जलकर राख हो गया। इससे लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ। आग की चपेट में आने से तीन गायें भी गंभीर रूप से झुलस गईं।
विज्ञापन


सूचना पर राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उधर घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना था कि ढीले हो चुके तार ठीक कराने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने ध्यान नहीं दिया।

 सिंगरा गांव में आबादी के ऊपर से होकर हाईटेंशन तार गुजरा है। शनिवार दोपहर इन तारों में शॉर्ट-सर्किट हो गई। इससे निकली चिंगारी से गांव निवासी रामकुमार के छप्पर के मकान में आग लग गई। लपटें उठती देख परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। गुहार मचाते हुए घर से बाहर भागे।
विज्ञापन


इस बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। आग की विभीषिका का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आग ने बगल स्थित देवनरायन के छप्पर के मकान को भी चपेट में ले लिया।

तेजी से आगे बढ़ती हुई आग ने देवनाथ, धर्मेंद्र, रामजनम, मुन्नालाल व हरीराम शर्मा के छप्पर के मकान को भी चपेट में ले लिया। लगभग एक घंटे के प्रयास में जब तक आग पर काबू पाया जाता, सात घरों का पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग में देवनरायन की तीन गायें भी गंभीर रूप से झुलस गईं।

घटना में लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ। जानकारी पर कानूनगो महेंद्रलाल श्रीवास्तव व लेखपाल भगवानदीन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। कानूनगो ने बताया कि शीघ्र ही जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें