फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मिड-डे मील बनाते समय लगी आग, रसोइया झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हंसवर। बसखारी विकासखंड के औझीपुर प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह मिड-डे मील बनाते समय गैस पाइप लीक होने से रसोई में आग लग गई। हादसे में रसोइया झुलस गईं। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

सुबह करीब 8:30 बजे विद्यालय की रसोइया प्रियंका बच्चों के लिए मिड-डे मील तैयार कर रही थीं। इसी दौरान गैस चूल्हा जलाते समय पाइप से गैस का रिसाव होने लगा। देखते ही देखते आग भड़क उठी और प्रियंका उसकी चपेट में आ गईं। आग लगने से विद्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही हंसवर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अग्निशामक सिलिंडर का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया। तब तक रसोई में रखा कुछ सामान जल चुका था। झुलसी रसोइया का निजी अस्पताल में कराया गया। थाना प्रभारी अभिनेष कुमार ने बताया कि पुलिस ने पहुंचकर आग पर समय रहते काबू पाया। रसोइया की हालत खतरे से बाहर है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें