फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मोबाइल की दुकान में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
सम्मनपुर के संजरपुर में आग लगने के बाद मोबाइल शॉप के अंदर राख में बदला सामान।
विज्ञापन
हजपुरा। सम्मनपुर क्षेत्र में एक मोबाइल शॉप में शनिवार देर रात आग लगने से लाखों रुपये के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

संजरपुर गांव के निवासी मनोज कुमार के मुताबिक उनकी संजरपुर चौराहे पर जीवनदानी मोबाइल शॉप नाम से मोबाइल की दुकान है। पांच सितंबर को उन्होंने प्रतिदिन की तरह सुबह दुकान खोली और रात करीब आठ बजे दुकान बंद करने के बाद 300 मीटर दूर अपने घर चले गए। रात नौ बजे के करीब स्थानीय लोगों ने फोन पर उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना दी। जब तक वे दुकान पर पहुंचे, तब तक आग पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले चुकी थी।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। दुकान का शटर खोलकर देख तो लाखों रुपये के मोबाइल और अन्य सामान जल चुके थे। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। आग लगने का अंदेशा शाॅर्ट सर्किट से जताया जा रहा है। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिल गई है और आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें