फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: खेतों में लगी आग, 25 बीघा फसल जली

Sat, 04 Apr 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 दमकल वाहन की मदद से आग को बुझाते फायरमैन।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के महाये गांव में शनिवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। आग लगने से करीब 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

इससे 20 से अधिक किसानों को करीब सवा सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों ने अग्निशमन विभाग पर सूचना के करीब 45 मिनट बाद पहुंचने का आरोप लगाया है।
शनिवार को सुबह से ही तेज हवा चल रही थी। दोपहर 2.10 बजे नगर के किनारे स्थित रामसुंदर तिवारी के खेत से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते गेहूं की फसल में आग लग गई। वहां से गुज रहे एक राहगीर ने दोपहर 2.24 मिनट पर अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी। हवा के रुख के साथ ही देखते ही देखते आग ने विनोद शर्मा, प्रमोद, रामदेव, गोविंद, जायसराज, विनय मौर्या, विधान, रामसुभावन वर्मा, खदेरू मिस्त्री सहित 20 से अधिक किसानों की गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी होने पर फसल को बचाने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन

करीब 45 मिनट बाद अग्निशमन विभाग के एक वाहन के साथ दमकलकर्मी पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक करीब 25 बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी। 25 बीघा में करीब 280 क्विंटल गेहूं का उत्पादन होना था। ऐसे में किसानों को करीब सवा सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
अग्निशमन अधिकारी द्वितीय सचिन शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही वाहन को रवाना कर दिया गया था। एसडीएम प्रतीक्षा सिंह ने बताया कि राजस्व टीम से नुकसान का आंकलन किया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें