फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, प्रबंधक का केबिन जला

Sat, 10 Dec 2022 03:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर जिले की अकबरपुर शाखा में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में प्रबंधक का केबिन जल गया। दमकलकर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
आग बुझाने का कार्य करते दमकलकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर नगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बैंक से धुआं निकलते देख स्थानीय लोगों ने फायर टीम को सूचना दी। दो वाहनों ने वहां पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आग से प्रबंधक का केबिन पूरी तरह जल गया है। हालांकि, कंप्यूटर सेट समेत कैश को नुकसान नहीं पहुंचा है।

आग से चार एसी, फर्नीचर और काउंटर समेत कुछ कागजात जल गए हैं। लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

आग की शुरुआत कहां से हुई इसकी छानबीन की जा रही है। अग्निशमन अधिकारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि जल्दी जानकारी हो जाने के चलते ज्यादा नुकसान नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें