फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 39 साल पुरानी नकली नियुक्ति पर एफआईआर की मांग

Fri, 20 Feb 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। रामनगर स्थित जयराम जनता जूनियर हाईस्कूल और उससे संबद्ध प्राइमरी पाठशाला में फर्जी नियुक्ति के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विद्यालय की प्रबंधक मीरा देवी ने बृहस्पतिवार को आलापुर थाने में तहरीर देकर जालसाजी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रबंधक की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि बीएसए शैलेश कुमार पटेल के आदेश पर हुई जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। चंद्रपति यादव और जगदंबा प्रसाद वर्मा ने वर्ष 1986 में सहायक अध्यापक के पद पर अपनी नियुक्ति बताते हुए वेतन और पेंशन (सेवानिवृत्ति लाभ) का दावा किया था। जांच के दौरान उनकी नियुक्ति से जुड़ा कोई भी विवरण विद्यालय के मूल रिकॉर्ड, उपस्थिति पंजिका या यू-डायस पोर्टल पर नहीं मिला।

यह भी सामने आया कि नियुक्ति के समय चंद्रपति यादव के पति रामप्रकाश यादव उसी स्कूल में प्रधानाध्यापक थे। आरोप है कि तत्कालीन प्रबंधक के फर्जी हस्ताक्षर कर अनुमोदन के नकली दस्तावेज तैयार किए गए। बीएसए ने इन नियुक्तियों को नियमों के विरुद्ध और अवैध घोषित कर दिया है। इसके आधार पर प्रबंधक ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की अपील की है। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें