फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष समेत पांच पर एफआईआर

Wed, 17 Jul 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जैतपुर थाने के गोविंदपुर गांव की घटना
विज्ञापन

घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी


अंबेडकरनगर। दूसरे गांव में जाकर युवक पर जानलेवा हमला करने और पीड़ित के घरवालों को पीटने के मामले में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत पांच के खिलाफ जैतूपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। हमले में घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित का उपचार राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
जैतपुर थाना के गोविंदपुर निवासी राम सागर बुधवार की सुबह दरवाजे बैठे थे। इसी बीच राजेपुर कोपा गांव के भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर अपने पुत्र व भाई के साथ वहां पहुंच गए और पुराने विवाद को लेकर राम सागर के साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित अपना बचाव करने के लिए घर की तरफ भागा। आरोप है कि विपक्षियों ने घर में घुसकर राम सागर पर लाठी-डंडा और रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन

बीचबचाव करने आए पीड़ित के भाई सिकंदर, सकल दीप व बहन निशा के साथ भी मारपीट की गई। हमले में राम सागर गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की जानकारी मिलने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए, जिन्हें देखकर आरोपी वहां से चले गए। राम सागर को पहले नगपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत में सुधर न होने पर पीड़ित को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित राम सागर के भाई सकल दीप की तहरीर पर पुलिस ने जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, सुखई, दीपक, राम किशोर की पत्नी व एक अज्ञात के विरुद्ध प्राणघातक हमला, बलवा, घर में घुसकर मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें