फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बीएनकेबी प्राचार्य व कक्ष निरीक्षकों पर एफआईआर

Thu, 05 Feb 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर के बीएन पीजी कॉलेज में परीक्षा देते परिक्षार्थी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बीएनकेबी पीजी कॉलेज में एलएलबी परीक्षा के दौरान अनियमितताएं मिलने बृहस्पतिवार को केंद्र अध्यक्ष व प्राचार्य डॉ. शुचिता पांडेय, कक्ष निरीक्षक सीपी तिवारी व अजय सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बीएनकेबी पीजी कॉलेज को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या का एलएलबी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां सीबी सिंह लॉ कॉलेज, ठाकुर दीप नारायण सिंह स्मारक लॉ कॉलेज, शिवम कॉलेज ऑफ लॉ, एसएसबी सिंह लॉ कॉलेज, राम अवध स्मारक लॉ कॉलेज और फूला देवी चंद्रधर मिश्रा लॉ कॉलेज के 1663 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। लगातार मिल रहीं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम अनुपम शुक्ला के निर्देश पर बीते दो फरवरी को एसडीएम अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह ने छापा मारा था। इसमें टिनशेड में स्थापित परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी नहीं मिले।

कक्ष संख्या तीन के सामने गैलरी में लगी सीसीटीवी ब्लर मिले। सिटिंग प्लान मानक अनुरूप न होने के साथ एक-एक टेबल पर आमने-सामने आठ-दस छात्र समूह में परीक्षा देते मिले। केंद्र पर तैनात कक्ष निरीक्षकों व आंतरिक सचल दल का विवरण नहीं मिला। कक्ष निरीक्षक सीपी तिवारी व अजय सिंह की ड्यूटी लगी थी, लेकिन कक्ष से अनुपस्थित थे।
विज्ञापन


डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने कॉलेज की केंद्राध्यक्ष प्राचार्य व दो कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



कक्ष निरीक्षकों का नहीं मिला था कोई ब्योरा
प्रथम पाली में कुल 43 कक्ष निरीक्षकों के नाम व हस्ताक्षर मिले, लेकिन इनका कोई ब्योरा नहीं मिला। कुछ कक्ष निरीक्षकों ने विधि शास्त्र का शिक्षक बताया। एक निरीक्षक ने स्वयं को इसी काॅलेज का छात्र बताया। 13 शिक्षकों के नाम किसी कॉलेज से प्रस्तावित नहीं मिले। केंद्र प्रस्तावक ने हर कॉलेज से दो-दो निरीक्षक मांगे जाने की सूची दी, लेकिन किस कॉलेज से कौन आया, इसका भी कोई ब्योरा नहीं मिला। ठाकुर दीप नारायण सिंह स्मारक लॉ काॅलेज की कक्ष निरीक्षकों की सूची में तारीख गलत मिली।

बीएनकेबी परीक्षा केंद्र प्रभारी व दो कक्ष निरीक्षकों पर प्राथमिकी का मामला संज्ञान में है। इसके लिए महाविद्यालय से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- राजनारायण पांडेय, मीडिया प्रभारी अवध विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें