फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सात अध्यक्षों का अंतिम आरक्षण बिना फेरबदल घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव के लिए रविवार को तीन नगर पालिका परिषद व चार नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के आरक्षण की अंतिम सूची शासन ने जारी कर दी। इसके साथ ही सभी सात निकायों के 139 वार्डों की अंतिम सूची भी मामूली फेरबदल के साथ जारी हो गई। इससे अब इन निकायों में चुनाव की जंग और तेज हो गई है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को गति प्रदान करने के लिए बीते दिनों अध्यक्ष व सभासद पद के आरक्षण की अनंतिम सूची शासन ने सार्वजनिक की थी। इस पर आपत्तियां मांगी गईं थीं। प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अब अंतिम आरक्षण सूची जारी हुई है। अध्यक्ष के सभी सात पदों पर स्थिति यथावत है। अकबरपुर में अध्यक्ष पद अनारक्षित, जलालपुर में पिछड़ा वर्ग महिला तथा टांडा में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। नगर पंचायत जहांगीरगंज को अनुसूचित जाति महिला, राजेसुल्तानपुर को पिछड़ा वर्ग, अशरफपुर किछौछा को अनारक्षित तथा नगर पंचायत इल्तिफातगंज में अध्यक्ष पद को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित रखा गया है।
सभासद के 139 पदों का अंतिम आरक्षण भी रविवार शाम जारी हो गया। इसमें मामूली फेरबदल किया गया है। इससे पहले शनिवार की शाम तक सभासद पद के लिए कुल 24 आपत्तियां आईं थीं। इसमें नगर पालिका टांडा में 17, अकबरपुर में तीन,जलालपुर में दो तथा नगर पंचायत इल्तिफातगंज में दो आपत्तियां दर्ज हुई थीं। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा, राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज में एक भी आपत्ति नहीं आई थी।
विज्ञापन


वार्डों में हुआ संशोधन
अंतिम आरक्षण सूची को लेकर इल्तिफातगंज नगर पंचायत के चार वार्डों में संशोधन हुआ है। इसमें आजादनगर वार्ड पहले महिला के लिए था, अब अनारक्षित हो गया है। सुभाषनगर वार्ड अनारक्षित से अनुसूचित जाति, जबकि कटरिया वार्ड अनारक्षित से महिला श्रेणी में कर दिया गया। इसी तरह गांधीनगर वार्ड पहले अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था अब उसे अनारक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें