फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जनसंवाद न फीडबैक, फोटो सेशन तक निपट रहा मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में पुलिस रूटमार्च रस्म अदायगी तक सिमट कर रह गया है। अफसरों से लेकर थाना प्रभारियों तक सड़क पर उतरने के बाद न तो लोगों से संवाद करते हैं न ही फीडबैक ले रहे हैं। कुछ दूर तक चलने और फोटो सेशन कर के कोरम पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम लोगों में सुरक्षा का एहसास कराने तथा आम लोगों से मिलकर जरूरी फीडबैक लेने के लिए प्रतिदिन रूटमार्च करने का निर्देश दिया है। पुलिस महानिदेशक की तरफ से बीते दिनों यह आदेश जारी हुआ है, जिसका पालन भी होना शुरू हो गया है। शुरुआती दौर में पुलिसकर्मियों ने रूट मार्च के दौरान जगह-जगह रुक कर लोगों से मिलने, समस्याओं को जानने तथा गणमान्य नागरिकों आदि से संपर्क साधने का अभियान चलाया।
हालांकि अब पिछले कई माह से जिले में रूटमार्च सिर्फ फर्ज अदायगी बन गया है। ज्यादातर रूटमार्च में सिर्फ एक निश्चित दूरी तक भ्रमण कर चुपचाप लौट आने की प्रक्रिया पूरी कर ली जा रही है। पुलिस के अधिकारी, थाना प्रभारी व सिपाही अक्सर भीड़ वाली जगह के बजाय सुनसान जगहों पर रूट मार्च कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ले रहे हैं। ऐसे में रूटमार्च का जो मकसद है वह पूरा नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों के इस रवैये से अधीनस्थ भी इसी प्रकार का रूटमार्च करते नजर आ रहे हैं। इस मामले में एएसपी संजय राय का कहना है कि रूटमार्च का प्रभावी पालन किया जा रहा है, फीडबैक भी लिया जाता है। इसे और प्रभावी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें