फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हंसवर और संतकबीरनगर के बीच फाइनल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर) । तहसील क्षेत्र जलालपुर के मालीपुर स्थित मोतीलाल विद्यामंदिर इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को सेमी फाइनल मैच हुआ। संतकबीरनगर व हंसवर ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। सोमवार को फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मैच संतकबीरनगर व बस्ती के बीच हुआ। टॉस जीतकर संतकबीरनगर की ने पहले बैटिंग का निर्णय लिया। 15 ओवर के मैच में 138 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें मालू ने सर्वाधिक 45 रन, आसिफ ने 41 व गोलू ने 23 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्ती की टीम ने आठ विकेट खोकर 130 रन बनाए। ऐसे में आठ रन से हार का सामना करना पड़ा।
दूसरा सेमीफाइनल मैच हंसवर व लखनऊ के बीच हुआ। टॉस जीतकर हंसवर ने 15 ओवर में 60 रन बनाए। इसमें करन ने 12 व निखिल ने 11 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 54 रन पर ऑलआउट हो गई। ऐसे में छह रन से उसे हार का सामना करना पड़ा। अंपायर की भूमिका सूर्यनाथ व दिलीप ने तो कमेंटेटर की जिम्मेदारी आशाराम ने निभाई।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजन मंडल के सुभाष यादव, आशुतोष, प्रमोद, मनोज, राना, अनिल आदि मौजूद रहे। अब सोमवार को फाइनल मैच खेला जाएगा। बाद में विजयी टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें